PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त अक्टूबर महीने में ही जारी कर दी थी। किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। इस बार मोदी सरकार के देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसपर किए हैं। जबकि 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इस बार 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं। अगर आपको भी अभी तक 12वीं किश्त के पैसे नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको 30 नवंबर तक पैसे मिल जाएंगे।
इस बार 12वीं किश्त के दौरान कई ऐसे फर्जी किसान सामने आए हैं। जिनकी किश्त सरकार ने रोक दी है। लिहाजा इस किसानों की संख्या घट गई है। सरकार ने सभी किसानों के लिए e-KYC जरूरी कर दिया है। ऐसे में बहुत से फर्जी किसान सम्मान निधि योजना से बाहर हो गए हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे अगर आपको नहीं मिले हैं तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिएआपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। हालांकि अब केंद्र सरकार ने स्टेटस चेक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। पहले किसान बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर से चेक कर सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद हो गया है। अब मोबाइल नंबर से ही स्टेटस चेक किया जा सकता है। बता दें कि बेनिफिशियरी स्टेटस में पीएम किसान योजना अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दर्ज रहती है। कितनी किश्त मिल चुकी है। बैंक अकाउंट में कब पैसे जमा हुए, अगर किश्त अटक गई है तो इसकी वजह क्या है। ऐसी तमाम जानकारी मिल जाती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए एप्लीकेशन का स्टेटस जानने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं। लाभार्थी लिस्ट में नाम है कि नहीं। e-KYC की प्रकिया पूरी कर चुके हैं। अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं। ऐसी तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इस बार 12वीं किश्त के दौरान कई ऐसे फर्जी किसान सामने आए हैं। जिनकी किश्त सरकार ने रोक दी है। लिहाजा इस किसानों की संख्या घट गई है। सरकार ने सभी किसानों के लिए e-KYC जरूरी कर दिया है। ऐसे में बहुत से फर्जी किसान सम्मान निधि योजना से बाहर हो गए हैं।
PM Kisan Samman Nidhi scheme का पैसा इन किसानों को नहीं मिलेगा
वहीं उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) के तहत चयनित 21 लाख किसान जांच में अपात्र पाए गए हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि अब तक अपात्र किसानों को दी जाने वाली राशि की वसूली उन्हीं से की जायेगी। राज्य में कुल 2.85 करोड़ किसानों का चयन किया गया है। जिनमें से 21 लाख लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें पति-पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं, अपात्र पाए जाने वालों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो टैक्सपेयर्स हैं। इनसे पैसों की वसूली की जाएगी।