PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को खुशखबरी, इसी महीने मिलेंगे 2000 रुपये! जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार लाभार्थियों की संख्या में गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 2:55 PM
किसानों के अकाउंट में 12वीं किश्त के 2000 रुपये जल्द ही आने वाले हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को जल्द ही मोदी सरकार खुशखबरी देने की तैयारी में है। देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त (PM Kisan 12th Instalment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। करोड़ों किसानों को इसी महीने अकाउंट में 2000 रुपये आने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार 11वीं किश्त के 2,000 रुपये पहले ही जारी कर चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर 2022 तक किसानों के बैंक अकाउंट में रुपये आ जाएंगे। हालांकि, सरकार की ओर से अभी पैसों को ट्रांसफर करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

जानिए क्यों हो रही है देरी


बता दें योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी अपडेट कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त रखी गई थी। अब इसकी समय सीमा खत्म कर दी गई है। कई किसानों का अभी तक e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से किसानों को 12वीं किश्त के पैसे मिलने में देर हो रही है। ऐसे में अगर आपने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आज ही पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें।

क्या है क्रेडिट कार्ड का टोकन? 1 अक्टूबर से RBI आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर लागू करने वाला है ये नियम

ऐसे चेक करें लिस्ट में नम है या नहीं?

सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक/टैप करें। इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा। यहां आप स्टेट में ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपने राज्य को सिलेक्ट करें। इसके बाद दूसरे टैब में जिला, तीसरे में तहसील या उप जिला, चौथे में ब्लॉक और पांचवें में अपने गांव का नाम चुनें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही पूरे गांव की लिस्ट आपके सामने होगी। अगर सभी डॉक्यूमेंट्स भरने और पात्र होने के बावजूद आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो आप सीधे सरकार से शिकायत कर सकते हैं।

Property Tips: कमर्शियल या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी, किसमें निवेश करना होगा बेहतर? जानिए टिप्स

जानिए कब होती है कौन सी किश्त ट्रांसफर

केंद्र सरकार 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में पहली किश्त का पैसा ट्रांसफर करती है। वहीं, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर की जाती है। इसके अलावा तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। सरकार की ओर से अब तक किसानों के अकाउंट में 11 किश्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है।

हर साल मिलते हैं 6 000 रुपये

किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसे साल में 3 किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर किश्त में 2,000 मुहैया कराए जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।