PM Kisan Samman Nidhi: 2000 रुपये मिले कि नहीं, आधार से नहीं देख पाएंगे स्टेटस, बदल गए नियम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे आपको मिले या नहीं। इसका स्टेटस देखने के लिए नियमों में बदलाव हो गया है। अभी तक मोबाइल नंबर या आधार नंबर से स्टेटस चेक कर सकते थे

अपडेटेड Oct 24, 2022 पर 11:22 AM
बेनिफिशियरी स्‍टेटस में किसान के पीएम किसान योजना अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दर्ज रहती है।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा दिया है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12वीं किश्त के 2,000 रुपये सीधे अकाउंट में भेज दिए गए हैं। इस बार मोदी सरकार के देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसपर किए हैं। जबकि 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इस बार 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं।

दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि के तहत फर्जी किसान अधिक फायदा उठा रहे थे। ऐसे में सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया था। जिसकी वजह से कई फर्जी किसान पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट बाहर हो गए।

पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे अगर आपको नहीं मिले हैं तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिएआपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। हालांकि अब केंद्र सरकार ने स्टेटस चेक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। पहले किसान बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर से चेक कर सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद हो गया है। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही स्टेटस चेक किया जा सकता है। बता दें कि बेनिफिशियरी स्‍टेटस में पीएम किसान योजना अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दर्ज रहती है। कितनी किश्त मिल चुकी है। बैंक अकाउंट में क‍ब पैसे जमा हुए, अगर किश्त अटक गई है तो इसकी वजह क्या है। ऐसी तमाम जानकारी मिल जाती है।

Flipkart से भी सस्ते में सामान बेच रही है ये सरकारी साइट, थोक रेट पर मिल रहे हैं प्रोडक्ट


जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करना है।

अब नया पेज ओपन होगा।

यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।

अब नीचे दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्‍टेटस आपके सामने हो जाएगा।

इन लोगों को नहीं मिलते हैं पैसे

अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।

किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किश्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।