Flipkart से भी सस्ते में सामान बेच रही है ये सरकारी साइट, थोक रेट पर मिल रहे हैं प्रोडक्ट

आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपको सरकारी ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अन्य वेबसाइट ई-कॉमर्स पोर्टल की तुलना में कम दाम में सामान खरीद सकते हैं

अपडेटेड Oct 24, 2022 पर 9:32 AM
सरकार की सरकारी मार्केट प्लेस का नाम Government e Marketplace (GEM) है।

भारत में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल से करते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपको सरकारी ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अन्य वेबसाइट ई-कॉमर्स पोर्टल की तुलना में कम दाम में सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको थोक रेट में सामान मिलता है। यही कारण है कि अगर आप भी सस्ते में सामान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

सरकारी मार्केटप्लेस - Government e Marketplace (GEM)

सरकार की सरकारी मार्केट प्लेस का नाम Government e Marketplace (GEM) है। यहां आपको कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाएगा क्योंकि यहां थोक के रेट में सामान मिलता है। यहां आपको हर एक प्रोडक्ट की रेंज मिल जाएगी। ज्यादातर लोग इस वेबसाइट के बारे में नहीं जानते। अगर आप भी इस वेबसाइट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। आप यहां से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।


रिसर्च में आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रिसर्च में सामने आया है कि यहां कई प्रोडक्ट सस्ते दाम में बिक रहे हैं। 2021-22 में हुए इकोनॉमिक सर्वे में ये बात सामने आई है कि 10 ऐसे प्रोडक्ट हैं जो सरकारी पोर्ट पर अन्य के मुकाबले कम दाम में मिल रहे थे। यहां प्रोडक्ट की क्वालिटी भी बेहतर है। लोगों को खरीदारी करते समय क्वालिटी को लेकर परेशा होने की जरूरत नहीं है।

इतना कम है दाम

यहां 10 ऐसे प्रोडक्ट है जिनकी कीमत करीब 9.5 फीसदी तक कम थी। ये काफी बड़ा फर्क है। ज्यादातर लोग इस वेबसाइट के बारे में नहीं जानते और यही कारण है कि वह दूसरी वेबसाइट पर जाकर सामान खरीदते हैं। अगर आप इस वेबसाइट से सामान खरीदते हैं तो ये आपकी जेब पर भी काफी किफायती पड़ने वाला है। https://gem.gov.in/ पर जाकर आप भी खरीदारी कर सकते हैं।

Q3 में चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 3.9% रही: ऑफिसियल डेटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।