PM Kisan Samman Nidhi: आया बड़ा बदलाव, अब आधार कार्ड से नहीं कर पाएंगे यह काम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना में बेनिफिशियरी स्‍टेटस देखने का तरीका बदल चुका है। अब इस काम के लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 3:03 PM
12वीं किश्त में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों के जीवन स्तर को ठीक करना है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मुहैया कराना है। ऐसे ही केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की है। इस योजना में सरकार ने बड़ा बदलाव कर दिया है। अब आप आधार से अपना बेनिफिशियरी स्टेटस नहीं देख पाएंगे। इसके लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त महीने जारी की गई थी। बार देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जबकि 11वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। 11वीं किश्त में 10 करोड़ किसानों को फायदा मिला था। जबकि इस बार करीब 8 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है।

रजिस्टर्ड मोबाइल की जरूरत 


पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे अगर आपको नहीं मिले हैं तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। हालांकि अब केंद्र सरकार ने स्टेटस चेक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। पहले किसान बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर से चेक कर सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद हो गया है। अब सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही स्टेटस चेक किया जा सकता है। बेनिफिशियरी स्‍टेटस में पीएम किसान योजना अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दर्ज रहती है।

1 नवंबर से होंगे 5 बड़े बदलाव! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, ये हैं आपके काम की खबर

जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करना है।

अब नया पेज ओपन होगा।

यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।

अब नीचे दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्‍टेटस आपके सामने हो जाएगा।

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।