PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किश्त के 2000 रुपये नहीं मिले तो फटापट करें यह काम, मिलेंगे पैसे, अभी नहीं हुई देर!

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन नियमों का पालन करने से पैसे मिल जाएंगे

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 1:36 PM
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक सेहत बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। अब तक 12 किश्तों में किसानों को पैसे दिए जा चुके हैं। अगर आपको पैसे नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ नियमों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले करें यह काम

अगर आपको 12वीं किश्त के 2000 रुपये नहीं मिले तो आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको चेक करना होगा कि आपने जो बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, नाम में कुछ गलती तो नहीं है। कई बार इन गलतियों पर पैसे अक जाते हैं। इसके अलावा आप किसी तरह की मदद के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस योजना के योग्य हैं तो अगली किश्त में 12वीं किश्त के पैसे जोड़कर भेजे जा सकते हैं।

PM Kisan Tractor Yojana: इस दिवाली आधे दाम पर घर लाएं ट्रैक्टर, मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा


ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।

अब होम पेज पर राइट साइड में 'Farmers Corner' सेक्शन पर क्लिक करें।

फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद रजिस्ट्रेश नंबर से अपना स्टेटस चेक कर लें। अगर आपको ये नहीं मालूम है तो फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

डिटेल भरने के बाद Get Data पर क्लिक करें।

अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा।

इन लोगों को नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये

सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्‍त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। सरकार के अनुसार हर 4 महीहने पर 2000 रुपये की किस्‍त उन्‍हीं किसानों को मिलेगी। जिन्‍होंने e-KYC कराया होगा। फिलहाल इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने को लेकर अब तक कोई नया अपडेट नहीं आया है। ऐसे में जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया है। उन्हें 12वीं किश्त के 2000 रुपये मिलना मुश्किल है। वहीं अगर कोई किसान खेती करता है। लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम है। तब उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलेगा। वह जमीन किसान के नाम होनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।