PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 12वीं किश्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, किसानों को 12वीं किश्त के 2000 रुपये दिवाली से पहले मिलने की संभावना है। भूलेखों की सत्यापन की वजह से किसानों को किश्त के 2000 रुपये मिलने में देरी हो रही है। अब तक किसानों को 11 किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे साल भर में 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। इस बार कुछ किसानों के 2,000 रुपये अटक सकते हैं।
आखिर क्यों अटक सकते हैं 2000 रुपये
दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही ये बता दिया गया था कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना बेहद जरूरी है। ऐसे में जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराई है। उनके पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो अभी भी आपके पास मौका है। आप e-KYC करा सकते हैं। पोर्टल पर अभी भी यह सुविधा मौजूद है। वहीं अगर कोई किसान खेती करता है। लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम है। तब उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलेगा। वह जमीन किसान के नाम होनी चाहिए।
सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
फिर दाईं तरफ 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सबमिट कर दें। ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
ऐसे करें अपने स्टेटस की जांच
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
होमपेज के दाईं ओर किसान कॉर्नर विकल्प पर क्लिक करें।
बेनेफिशरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
नया पेज खोलने के लिए रजिस्ट्रेश नंबर या मोबाइल नंबर का विकल्प चुनें।
कैप्चा कोड दर्ज करें. जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका स्टेटस पता लग जाएगा।