PM Kisan Samman Nidhi: भारत में फेस्विट सीजन चल रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले खुशखबरी दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) के जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त जारी कर सकती है। इस दौरान कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन (Agri-startup Conclave & Kisan Sammelan) का आयोजन किया गया है। लिहाजा इस मौके पर किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।
दरअसल किसानों को अब तक 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। 11वीं किश्त के पैसे 31 मई को ट्रांसफर किए गए थे। देश के किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार e-KYC की प्रक्रिया और किसानों के डेटाबेस के सत्यापन के कारण ही पीएम किसान की सहायता राशि में देरी हो रही है।
पीएम किसान के तहत पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। पीएम किसान का पैसा उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अपना e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी किश्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है।
सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। इसके बाद यहां पर दिए हुए फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। फिर बेनेफिशियरी स्टेटस पर भी क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस नए पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों के मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। फिर आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा।
इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जानिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले आपको PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
अब Farmers Corner पर जाना होगा।
यहां आपको ‘New Farmer Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आधार नंबर डालना होगा।
आपको कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल और खेती से जुड़ी जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।