Get App

PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, 17 अक्टूबर को आएंगे 12वीं किश्त के पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: फेस्टिव सीजन में आमतौर पर खर्च बढ़ जाते हैं। इस बीच पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे सरकार 17-18 अक्टूबर को जारी कर सकती है। जिससे करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 8:59 AM
PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, 17 अक्टूबर को आएंगे 12वीं किश्त के पैसे
देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: भारत में फेस्विट सीजन चल रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले खुशखबरी दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) के जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त जारी कर सकती है। इस दौरान कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन (Agri-startup Conclave & Kisan Sammelan) का आयोजन किया गया है। लिहाजा इस मौके पर किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।

दरअसल किसानों को अब तक 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। 11वीं किश्त के पैसे 31 मई को ट्रांसफर किए गए थे। देश के किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार e-KYC की प्रक्रिया और किसानों के डेटाबेस के सत्यापन के कारण ही पीएम किसान की सहायता राशि में देरी हो रही है।

पीएम किसान के तहत पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। पीएम किसान का पैसा उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अपना e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी किश्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्‍त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है।

PM Kisan Samman Nidhi: अगर लाभार्थी की मौत हो जाए तो जानिए किसे मिलेंगे पैसे, सरकार ने दिया यह जवाब

ऐसे चेक करें स्टेटस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें