Get App

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए गुड न्यूज, अगले 20 दिन में आने वाली है किसानों के बैंक खाते में किश्त

केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2021 पर 5:38 PM
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए गुड न्यूज, अगले 20 दिन में आने वाली है किसानों के बैंक खाते में किश्त
kisanFB

सरकार ने पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख लगभग तय हो चुकी है। किश्त ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है। सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था। किसान पहले से ही इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि वह 10 वीं किश्त का फायदा उठा सकें।

6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें।

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें