Get App

मोदी सरकार अब तक 24 करोड़ लोगों को दे चुकी है पैसा, क्या आपको हुआ ट्रांसफर- अगर नहीं तो यहां तुरंत करें शिकायत

EPFO अभी तक 24.07 करोड़ लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 7:28 PM
मोदी सरकार अब तक 24 करोड़ लोगों को दे चुकी है पैसा, क्या आपको हुआ ट्रांसफर- अगर नहीं तो यहां तुरंत करें शिकायत
मोदी सरकार अब तक 24 करोड़ लोगों को दे चुकी है पैसा, क्या आपको हुआ ट्रांसफर- अगर नहीं तो यहां तुरंत करें शिकायत

मोदी सरकार ने फिर से 24.07 करोड़ लोगों के खातों में पैसा डाला है। EPFO अभी तक 24.07 करोड़ लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है। EPFO ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि वह अभी तक 24.07 करोड़ लोगों के खातों में पैसा वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 फीसदी की दर से पीएफ के ब्याज का पैसा दे दिया है। क्या आपने अपना पीएफ खाता चेक किया कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं? अगर आपके खाते में अभी तक पैसा नहीं आयो तो तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि आपके खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

इतना आया है ब्याज का पैसा

गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी। अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है। देश के करीब 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर के खाते में पैसे आने लगे हैं। ऐसे में सभी खाताधारक अपने पीएफ खाते को चेक कर रहे हैं कि उनके खाते में कितना PF का ब्याज का पैसा आया है।

नहीं आया पैसा तो यहां करें शिकायत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें