Get App

मोदी सरकार ने साल 2021 में 24.07 करोड़ लोगों के खातों में भेजा पैसा, तुरंत चेक करें अपना खाता

मोदी सरकार ने साल 2021 में 24.07 करोड़ लोगों के खातों में पैसा भेजा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2021 पर 6:07 PM
मोदी सरकार ने साल 2021 में 24.07 करोड़ लोगों के खातों में भेजा पैसा, तुरंत चेक करें अपना खाता
मोदी सरकार ने साल 2021 में 24.07 करोड़ लोगों के खातों में भेजा पैसा, तुरंत चेक करें अपना खाता

मोदी सरकार ने साल 2021 में 24.07 करोड़ लोगों के खातों में पैसा भेजा है। EPFO इस अभी तक 24.07 करोड़ लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है। EPFO ने कुछ दिन पहले आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि वह अभी तक 24.07  करोड़ लोगों के खातों में पैसा वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 फीसदी की दर से पीएफ के ब्याज का पैसा दे दिया है। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि मोदी सरकार ने आपके PF खाते में पैसा भेजा है या नहीं, तो तुरंत ऐसे जान सकते हैं।

इस तरह जानें अपना PF बैलेंस

SMS के जरिए: EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें