Labour Code: मोदी सरकार 1 जुलाई से आपके ऑफिस के काम के घंटे, छुट्टी और हाथ आने वाली सैलरी बदल सकती है। नए महीने की शुरुआत से आपके ऑफिस के काम के घंटे 12 घंटे तक हो सकते हैं लेकिन हफ्ते में 2 की जगह 3 दिन छुट्टी मिलेगी। साथ ही हाथ में आने वाला कैश घट सकता है लेकिन पीएफ बढ़ सकता है। मोदी सरकार की योजना 1 जुलाई तक लेबर कोड के नियमों को लागू करने की है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
