Get App

पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! पंजाब नेशनल बैंक ने शुरू की डोरस्टेप सर्विस, फ्री जमा कर पाएंगे लाइफ सर्टिफिकेट

PNB Life Certificate Doorstep Service: पेंशनर्स के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 7:29 PM
पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! पंजाब नेशनल बैंक ने शुरू की डोरस्टेप सर्विस, फ्री जमा कर पाएंगे लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशनर्स की सुविधा को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी डोरस्टेप सर्विस शुरू की है।

PNB Life Certificate Doorstep Service: पेंशनर्स के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय है। हर साल पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate for penioners) जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब है कि पेंशन पाने वाल जीवित है। अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। अब पेंशनर्स की सुविधा को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी डोरस्टेप सर्विस शुरू की है। आप अभी तक ट्रेजरी, बैंक की ब्रांच, कॉमन सर्विस सेंटर और पोस्ट ऑफिस में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते आए है। हालांकि, पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंक डोरस्टेप सर्विस देते हैं। अब डोरस्टेप सर्विस में पीएनबी का नाम जुड़ गया है। पंजाब नेशनल बैंक सहित 12 बैंकों की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट डिजिटली सबमिट कर सकते हैं।

पीएनबी की डोरस्टेप सर्विस

पंजाब नेशनल बैंक ने बताया है कि उसके डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट को पेंशनर्स फ्री में सबमिट कर सकते हैं। यह फ्री सुविधा 1 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक मिलेगी। ये जानकारी स्वयं बैंक ने दी है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें