घर पर लगाएं धूप से चलने वाला जेनरेटर, दबाकर चलाइए TV और पंखा, महंगे Inverter की हो जाएगी छुट्टी

Portable Solar Power Generator: अगर आप अपने इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स को चार्ज करने या उन्हें पावर देने के लिए एक जेनरेटर की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। मार्केट में एक ऐसा जेनरेटर आ गया है जो सौर ऊर्जा से चलता है। इससे आसानी से बिजली की सप्लाई होती रहती है इसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 2:03 PM
Portable Solar Power Generator: सौर ऊर्जा से चलने वाले इस जेनरेटर को घर के किसी भी कोने में फिट कर सकते हैं।

Portable Solar Power Generator: इन दिनों कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप बिजली बैकअप से परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसी डिवाइस के बारे में बता रहे हैं। जिसे चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं है। 24 घंटे आपको बिजली मिलती रहेगी। इससे आप मनचाहे ढंग से घर पर पंखा, टीवी चला सकते हैं। इस डिवाइस का नाम पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर (Portable Solar Power Generator) इसे लगाने के बाद आपको महंगे इन्वर्टर से मुक्ति मिल जाएगी। यह जेनरेटर सौर ऊर्जा से चलता है।

इसकी खासियत है कि इस जेनरेटर को घर के किसी भी कोने में फिट कर सकते हैं। इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। घर में सुविधानुसार बिजली की सप्लाई की जा सकती है। इसे खरीदने के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। साथ ही आपको इसे फिट करने के लिए किसी इंजीनियर की भी जरूरत नहीं होती है।

जानिए कीमत


इस जेनरेटर को आप Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको 19,000 रुपये खर्च करना होग। हालांकि इस पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। इसे ऑफर के तहत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस पर आपको No-Cost EMI का ऑप्शन भी मिलता है। इस पर कंपनी की तरफ से 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। इसे कहीं भी ले जाने के लिए एक हैंडल भी दिया गया है। यह सोलर पावर जेनरेशन 42000mAh 155Wh की बिजली क्षमता प्रदान करता है। यह एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर आईफोन8 को करीब लगभग 15 बार चार्ज किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हॉलिडे लाइट, रेडियो, मिनी पंखे और टीवी के लिए किया जा सकता है।

Air conditioner: बेहतर नींद के लिए AC का कितना रखें तापामान? गर्मी में AC चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोलर चार्जिंग

इस पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर को धूप में रखकर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इस जनरेटर में आपको एडिशनल फीचर के तौर पर 2 वॉट की एक अल्ट्रा ब्राइट LED बल्ब भी मिल जाता है। जिसे आप घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।