पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में मिलता है डबल फायदा, 8 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न, और टैक्स में कटौती का बेनिफिट

पोस्ट ऑफिस की तरफ से आम नागरिकों के लिए अलग अलग तरह की कई सारी स्कीमें चलाई जा रही हैं। जिनमें आपको शानदार ब्याज के साथ बेहतर रिटर्न, सरकारी सुरक्षा का फायदा और टैक्स में कटौती जैसे कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइये जान लेते हैं पोस्ट ऑफिस की उन योजनाओं के बारे में जहां पर आपको सालाना 8 फीसदी से भी ज्यादा के हिसाब से रिटर्न और साथ में टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी मिल रहा है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 7:23 PM
पोस्ट ऑफिस (Post Office) की योजनाएं आपके लिए निवेश के लिहाज से काफी बहतर साबित हो सकती हैं

अगर आप सेविंग और इनवेस्टमेंट के नजरिए से अपने पैसों को किसी योजना में लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की योजनाएं आपके लिए काफी बहतर साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की तरफ से आम नागरिकों के लिए अलग अलग तरह की कई सारी स्कीमें चलाई जा रही हैं। जिनमें आपको शानदार ब्याज के साथ बेहतर रिटर्न, सरकारी सुरक्षा का फायदा और टैक्स में कटौती जैसे कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइये जान लेते हैं पोस्ट ऑफिस की उन योजनाओं के बारे में जहां पर आपको सालाना 8 फीसदी से भी ज्यादा के हिसाब से रिटर्न और साथ में टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी मिल रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (Post Office SSY) खास तौर पर बेटियों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। यह पोस्ट ऑफिस की सबसे ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर करने वाली योजनाओं में से एक है। फिलहाल इस योजना में निवेश करने पर आपको 8 पीसदी सालाना के हिसाब से चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत केवल 250 रुपये से भी अपना खाता खोला जा सकता है। मेच्योरिटी पीरियड 21 सालों का है। योजना के तहत आप अधिकतम 1,50,000 रुपये तक जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 80-सी के तहत टैक्स में कटौती का बेनिफिट देती है।

ये प्राइवेट बैंक एफडी पर दे रहे हैं शानदार इंटरेस्ट रेट, जानें कहां पर मिल रहा है आपको सबसे ज्यादा रिटर्न


सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (SCSS)

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों यानी बुजुर्गों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना में 55-60 साल तक के वरिष्ठ नागरिक जो कि रिटायर हो चुके हैं वे इस योजना में अपना पैसा जमा कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से भी खाता खुलवाया जा सकता है। आप इसमें मैक्सिमम 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। फिलहाल इस योजना में 8.2 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम में इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 80-सी के तहत टैक्स में कटौती का बेनिफिट मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।