Post Office Savings Schemes: जानें कैसे करा सकते हैं बैंंक अकाउंट को मंथली सेविंग स्कीम से लिंक, मिलेंगे ये फायदे

Post Office Savings Schemes: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट से सेविंग अकाउंट को लिंक करने के लिए ग्राहकों को ECS फॉर्म और एक कैंसिल चेक देना होगा

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज अब आपको कैश में नहीं मिलेगा।

Post Office Savings Schemes: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme - MIS), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior citizen savings scheme) और टर्म डिपॉजिट (Term deposit) पर मिलने वाला ब्याज अब आपको कैश में नहीं मिलेगा। पोस्ट ऑफिस लगातार अपने ग्राहकों को कह रहा है कि अकाउंट होल्डर्स अपनी पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम को बचत खाते के साथ लिंक करा दें। ताकि, ब्याज का पैसा सेविंग अकाउंट में आ सके। यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो चुका है।

पोस्ट विभाग ने इस कारण बनाया ये नियम

दरअसल, डाक विभाग ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने, मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में लगाम कसने और धोखाधड़ी से बचने  मकसद से यह फैसला लिया। सेविंग अकाउंट से लिंक कराने के लिए आखिरी डेडलाइन 31 मार्च 2022 तय की गई थी।


बैंक खाते को एमआईएस/एससीएसएस/टीडी खाते से कैसे लिंक करें?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट से सेविंग अकाउंट को लिंक करने के लिए ग्राहकों को ECS फॉर्म और एक कैंसिल चेक देना होगा। इसके अलावा बैंक अकाउंट पासबुक की पहले पेज और MIS/SCSS/TD अकाउंट की पासबुक वैरिफिकेशन के लिए दिखानी होगी।

लिंक करने के लिए भरना होगा SB -83 फॉर्म

सेविंग अकाउंट से लिंक कराने के लिए SB-83 फॉर्म (ऑटोमेटिक ट्रांसफर) भरना होगा। ब्याज के पैसे के ट्रांसफर की सुविधा का लाभ उठाने के लिए एप्लीकेशन पोस्ट ऑफिस में जमा करनी होगी। अपनी MIS पासबुक के साथ SB-83 फॉर्म और पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पासबुक को वेरिफिकेशन के लिए डाकघर में दिखाना होगा।

सेविंग अकाउंट से लिंक कराने पर फायदे

अगर आपका MIS अकाउंट सेविंग अकाउंट से लिंक है तो अकाउंट होल्डर्स बिना पोस्ट ऑफिस गए कभी भी अपने ब्याज के पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा अकाउंट होल्डर्स को पैसे निकालने के लिए अलग से फॉर्म भरने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और ब्याज के पैसे ऑटोमेटिक क्रेडिट हो जाएंगे।

TCS ने Q4 में की 1100 करोड़ डॉलर से ज्यादा की डील, स्टॉक पर जानें दिग्गज ब्रोकरेज की कमाई की रणनीति

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।