Get App

Post Office की इन योजनाओं में मिलता है बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज, चेक करें स्कीम की पूरी डिटेल

Post Office अलग अलग तरह की छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) की पेशकश करता है। पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में आप अपने पैसों की सेविंग्स कर सकते हैं। इन योजनाओं में आपको बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 2:34 PM
Post Office की इन योजनाओं में मिलता है बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज, चेक करें स्कीम की पूरी डिटेल
Post Office की अलग अलग तरह की छोटी बचत योजनाओं में बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है

अपने पैसों को सही तरह से मैनेज करने के लिए उनके इनवेस्टमेंट (Money Investment) के साथ साथ बचत (Money Savings) करना भी बेहद जरूरी है। अपने बचत के पैसों से हम भविष्य में आने वाली अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा हमारे बचत के पैसे किसी इमरजेंसी में भी हमारी काफी काम आते हैं। पैसों की बचत के लिए ज्यादातर लोग बैंक एफडी (Bank FD) या दूसरी बैंकिंग योजनाओं पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन आप बैंक एफडी के बजाय पोस्ट ऑफिस योजनाओं (Post Office Scheme) के जरिए अपने बचत के पैसों पर ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। हाल के वक्त में देखा गया है कि ज्यादातर बैंक बचत योजनाओं पर काफी कम ब्याज दर ऑफर करते हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की ज्यादातर योजनाओं में ब्याज दर लगभग सभी बैंकों से ज्यादा है। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की उन योजनाओं के बारे में।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम: पोस्ट ऑफिस की टीइम डिपॉजिट स्कीम सबसे फेमस छोटी बचत योजनाओं में से एक है। यह स्कीम जो पांच साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी का रिटर्न देती है। इस योजना को हर पांच साल में रिन्यू भी किया जा सकता है, जिससे यह एक लंबे टाइम के लिए सेविंग का ऑप्शन बन जाती है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए शुरू की गई है। यह स्कीम आपकी सेविंग पर 8 फीसदी के हिसाब से ब्याज ऑफर करती है। इसके अलावा इस योजना में निवेश के पर कोई जोखिम भी नहीं होता है और पैसों के सेफ्टी की पूरी गारंटी भी होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें