Get App

Post Office की इस योजना में लगाएं 10 हजार और पाएं 16 लाख रुपये- जानें इस स्कीम के बारें में

छोटे निवेश से बड़ा फंड खड़ा करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा अच्छा विकल्प हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2021 पर 4:24 PM
Post Office की इस योजना में लगाएं 10 हजार और पाएं 16 लाख रुपये- जानें इस स्कीम के बारें में
rupeesFB

Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक होता है। हालांकि, इनमें से कुछ निवेश में जोखिम शामिल होता है। काफी निवेशक कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। भारतीय डाक (Indian Post) द्वारा दी जाने वाली आवर्ती जमा योजना ऐसी ही पॉलिसी में से एक है। इनमें 100 रुपये में खाता खोला जा सकता है। अगर आप भी छोटे निवेश से बड़ा फंड खड़ा करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा अच्छा विकल्प हो सकता है।

10 साल में इतना बन सकता है फंड

पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा 5 साल से लेकर 10 साल तक के लिए संचालित की जाती है। इसमें हर महीने आपको 10 हजार रुपये जमा करने हैं। 10 साल तक हर महीने 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 लाख रुपये आप जमा करेंगे और इस पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलने पर आपको 16,26,476 रुपय मिलेंगे। ये निवेश 5 साल के लिए भी होता है।

ये हैं इसके फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें