Post offices: पोस्ट ऑफिस में अगर आप भी निवेश करते है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। 1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किया है। डाक विभाग (Department of Post) ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि 1 अप्रैल 2022 से सीनियर सिटीजन स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme), मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स (Term Deposit accounts) में कैश में ब्याज देना बंद कर देंगे।
