Post Office: अगर आप बाजार के जोखिम से बचना चाहते हैं और गारंटी के साथ रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकती हैं। इसमें पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट (National Savings Certificate – NSC) स्कीम काफी पॉपुलर है। यह आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इस स्कीम में पीएम मोदी ने भी निवेश किया है।
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट (National Savings Certificate – NSC) स्कीम में FD से भी बेहतर रिटर्न आपको मिल सकता है। इस स्कीम में देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रॉन्च से सार्टिफिकेट खरीद सकते हैं। सरकारी स्कीम होने के चलते पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहते हुए तय ब्याज के हिसाब से बढ़ता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर अभी 6.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि FD से ज्यादा है। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। आप अपनी क्षमता के मुताबिक कितनी भी धनराशि का NSC खरीद सकते हैं। यानी इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है। NSC में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के सर्टिफिकेट मिलते हैं।
ब्याज से कितनी होगी कमाई
NSC पर ब्याज सालाना कंपाउंडेड होता है लेकिन पेमेंट 5 साल की भुगतान मैच्योरिटी पर किया जाता है। अगर आप इस योजना में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 6.8 फीसदी ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी पर आको 6,94,746 रुपये मिलेंगे। यानी आपको 1,94,746 रुपये ब्याज का फायदा होगा। वहीं अगर 10 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 5 साल में आपको 14 लाख रुपये मिलेंगे।