Get App

Post Office की इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करने पर, मिलेगा 2 लाख ब्याज, टैक्स छूट का भी है फायदा

Post Office की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। किसी भी ब्रांच से आप सार्टिफिकेट खरीद सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 5:13 PM
Post Office की इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करने पर, मिलेगा 2 लाख ब्याज, टैक्स छूट का भी है फायदा
NSC स्कीम में 6.8% ब्याज दर मिलता है।

Post Office: अगर आप बाजार के जोखिम से बचना चाहते हैं और गारंटी के साथ रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकती हैं। इसमें पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट (National Savings Certificate – NSC) स्कीम काफी पॉपुलर है। यह आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इस स्कीम में पीएम मोदी ने भी निवेश किया है।

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट (National Savings Certificate – NSC) स्कीम में FD से भी बेहतर रिटर्न आपको मिल सकता है। इस स्कीम में देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रॉन्च से सार्टिफिकेट खरीद सकते हैं। सरकारी स्‍कीम होने के चलते पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहते हुए तय ब्‍याज के हिसाब से बढ़ता है।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर अभी 6.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि FD से ज्यादा है। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। आप अपनी क्षमता के मुताबिक कि‍तनी भी धनराशि का NSC खरीद सकते हैं। यानी इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है। NSC में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के सर्टिफिकेट मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें