पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट या बैंक की FD, किसमें है ज्यादा फायदा?

पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट और बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट में से कौन-सा विकल्प बेहतर है? पैसे जमा करने से पहले आपको ब्याज दरों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 11:01 AM
हम आपको बता रहे हैं कि पोस्ट ऑफिस या बैंक में FD के जरिए निवेश करने पर कहां फायदे का सौदा साबित होगा?

इन दिनों कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। दरअसल, जब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट्स में इजाफा किया है। तभी से बैंकों ने अपने ग्राहकों को डिपॉजिट्स पर दी जाने वाली ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है। इसका सीधा लाभ ग्राहकों को हुआ है, क्योंकि उन्हें अपने जमा पैसों पर पहले की बजाय अधिक ब्याज मिल रही है। जिन लोगों ने अपने पैसे को सेफ्टी के लिहाज से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FDs) किया है। उन्हें काफी फायदा हो सकता है।

ऐसे में अगर आप बैंकों में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इससे पहले पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अभी भी बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हम आपको इन फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश कर सकें।

बैंक में FD


अगर हम देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो बैंक ने 14 जून 2022 को 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 211 दिनों से लेकर 1 साल के दौरान मैच्योर होने वाली FD के लिए 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.60 कर दिया। 1 साल से लेकर 2 साल से कम समय के लिए 5.10 फीसदी से बढ़ाकर 5.30 फीसदी कर दिया है। इसी तरह 2 साल से लेकर 3 साल से कम समय के लिए की गई FDs के लिए 5.20 से बढ़ाकर 5.35 फीसदी कर दी है। अगर किसी व्यक्ति ने 3 से लेकर 5 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट किया है तो उसे 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगी। 5 साल के लिए डिपॉजिट पर 5.45 फीसदी, और 10 साल के डिपॉजिट पर 5.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।

Atal Pension Yojana: अब सरकार से हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे उठाएं फायदा

FD से मिलने वाले ब्याज पर लगता है टैक्स

अगर एक फिस्कल ईयरर में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन्स की FD से 50,000 रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा इनकम होने पर 10 फीसदी TDS काटा जाता है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पहले तो यह बता दें कि पोस्ट ऑफिस में एक निश्चित समय के लिए रखे जाने वाले पैसों के लिए स्कीम को टाइम डिपॉजिट का नाम दिया गया है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में आप बैंकों की तरह ही FD की जा सकती है। इसे TD कहा जाता है। इसमें रखे गए पैसे पर कोई जोखिम नहीं है। टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 फीसदी से 6.7 फीसदी तक ब्याज दर मिल रही है। इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।