Atal Pension Yojana: अब सरकार से हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में निवेश करने के लिए कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 40 साल की उम्र होनी चाहिए

अपडेटेड Jun 13, 2022 पर 5:09 PM
अटल पेंशन योजना में असंगठित क्षेत्र के लोगों पर फोकस किया गया है।

Atal Pension Yojana: आप रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जहां आप निवेश करके अपना बुढापा संवार सकते हैं। ऐसे ही एक अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) है। इस योजना से आप मोटा फंड बना सकते हैं। यह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद सामजिक सुरक्षा योजना है। इसमें सरकार 60 साल के बाद पेंशन मुहैया कराती है।

यह एक गारंटी पेंशन स्कीम (Pension Schemes) है। इसमें पति और पत्नी अलग अलग अकाउंट खोलकर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। APY भारत के नागरिकों के लिए गारंटीकृत पेंशन योजना (guaranteed pension scheme) है जिसकी शुरुआत 9 मई, 2015 को की गई थी।

किसके लिए है अटल पेंशन योजना


अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश शुरू कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में भाग लेने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी है। अटल योजना में अकाउंट खोलने के लिए इसे आधार कार्ड से जुड़ा होना भी जरूरी है। अटल पेंशन योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं।

उम्र

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का फायदा उठाने के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए। यानी इस उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। अटल योजना (Atal Pension Yojana) के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।

NPS से जुड़ी समस्याओं का अब WhatsApp पर होगा समाधान, नई सर्विस हुई शुरू, जानिए डिटेल

कितना करना होगा निवेश

इस योजना में कितना निवेश करना होगा। यह सब्सक्राइबर की उम्र पर निर्भर करता है। कम उम्र में ही योजना से जुड़ते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद 5000 रुपये महीना पेंशन मिलेगी। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप 18 वर्ष की उम्र में APY सब्सक्राइब करते हैं तो हर दिन महज सात रुपये की बचत करके 60 वर्ष का होने पर 5000 रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं। जबकि 40 वर्ष की उम्र में APY के लिए हर दिन कम से कम 145.40 रुपये की बचत करनी होगी। 18 साल की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 42 साल में 105840 रुपये (210 रुपये महीना) जमा करना होगा। जबकि 40 वर्ष की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 348960 (1454 रुपये महीना) जमा करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।