NPS से जुड़ी समस्याओं का अब WhatsApp पर होगा समाधान, नई सर्विस हुई शुरू, जानिए डिटेल

एक ट्वीट के जरिये NPS Trust ने बताया कि “प्रिय सब्सक्राइबर्स, अब आपकी एनपीएस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए NPS Trust वाट्सऐप पर आ गया है। आप 918588852130 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 1:38 PM
नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPST) ने NPS से संबंधित क्वेरीज जमा करने के उद्देश्य से एनपीएस सब्सक्राइबर्स (NPS subscribers) के लिए एक वाट्सऐप सर्विस शुरू की है

National Pension Scheme NPS : नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के सब्सक्राइबर्स अब वाट्सऐप (WhatsApp service) पर अपनी समस्या का समाधान हासिल कर सकेंगे। नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPST) ने NPS से संबंधित क्वेरीज जमा करने के उद्देश्य से एनपीएस सब्सक्राइबर्स (NPS subscribers) के लिए एक वाट्सऐप सर्विस शुरू की है। एक ट्वीट के जरिये NPS Trust ने बताया कि “प्रिय सब्सक्राइबर्स, अब आपकी एनपीएस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए NPS Trust वाट्सऐप पर आ गया है। आप 918588852130 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं।”

स्कीम की ये हैं मुख्य खूबियां

पीएफआरडीए (PFRDA) के प्रबंधन वाली नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) को जनवरी 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था। इसे 2009 में सभी कैटगरी के लोगों के लिए खोल दिया गया। कोई भी व्यक्ति अपनी वर्किंग लाइफ के दौरान पेंशन अकाउंट में नियमित रूप से योगदान दे सकता है। जमा फंड के एक हिस्से को वह एक बार में निकाल भी सकता है और बची हुई राशि का इस्तेमाल रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन हासिल करने के लिए कर सकता है. व्यक्ति के निवेश और उस पर मिलने वाले रिटर्न से NPS अकाउंट बढ़ता है।


EPFO: आपके Provident Fund में आएंगे 40,000 रुपये, सरकार करेगी ट्रांसफर, जानें डिटेल्स

मार्केट बेस्ड रिटर्न के साथ लो कॉस्ट इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट एनपीएस की विशेषता है। 18 साल से 70 साल की उम्र तक के लोग NPS account खुलवा सकते हैं।

समस्याओं के समाधान के लिए NPS WhatsApp नंबर का कैसे करें इस्तेमाल

- अपना WhatsApp account खोलें और ऊपर दिए गए NPS WhatsApp मोबाइल ननंबर ‘Hi’ का मेसेज भेजें

- अंशदान, ईएनपीएस, इनवेस्टमेंट पैटर्न में बदलाव, एक्जिट और विदड्राल से संबंधित ऑप्शंस से अपनी क्वेरीज सलेक्ट करें।

- अगर आपकी क्वेरी लिस्ट में नहीं है तो आप ‘Need more help’ का ऑप्शन चुन सकते हैं और आपके पास NPS Trust से संदेश आएगा। इसमें लिखा होगा, “कृपया सहायता के लिए अपनी क्वेरीज grievances@npstrust.org.in पर मेल करें या  011-47207700 पर संपर्क करें।”

जब चाहे नए लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेंगी कंपनियां, Irdai का बड़ा ऐलान, आपको होंगे ये फायदे

इन नंबरों पर भी होता है समस्याओं का समाधान

अतिरिक्त सहायता के लिए आप eNPS NSDL हेल्पलाइन नंबर 022-2499 3499 पर कॉल कर सकते हैं या प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजिज लिमिटेड, पहली मंजिल, टाइम्स टावर, कमला मिल्स कम्पाउंड, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, मुंबई- 400013 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आप एनपीएस सब्सक्राइबर हैं तो आप टोलफ्री नंबर 1800 222 080 पर कॉल कर सकते हैं और यदि आप एपीएस सब्सक्राइबर हैं तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 889 1030  पर संपर्क कर सकते हैं, जहां अपनी क्वेरी जमा करने के लिए PRAN की जरूरत होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।