Post Office: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होल्डर्स (account holders) को बड़ा फायदा मिलने वाला है। अब डाकघरों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer – DBT) योजनाओं के जरिए पैसा आसानी से ट्रांसफर (Transfer) हो जाएगा। इस सुविधा से आम लोगों को खासकर ग्रामीणों को फायदा होगा। प्रदेश में कुल 17883 पोस्ट ऑफिस में से 15991 पोस्ट ऑफिस ग्रामीण इलाकों में हैं। राज्य के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी अपर मुख्य सचिवों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस पत्र भेजा है।
सेविंग अकाउंट में NEFT सर्विस शुरू
बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में NEFT सर्विस शुरू हो गई है। इसके साथ ही IFSC कोड भी मुहैया कराया गया है। इससे पोस्ट ऑफिस और बैंक जुड़ गए हैं। अब पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले इंटरनेट बैंकिंग के साथ मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी मुहैया करा दी गई है। नई व्यवस्था के तहत पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट में पैसे भेजने में आसानी होगी। इसके साथ ही पैसे भी निकाल सकते हैं। आधार पेमेंट सिस्टम डाकघरों में लागू है। इससे लोगों को पैसा निकालने में अपना समय नहीं गंवाना पड़ेगा।
ग्रामीण इलाकों को मिलेगा फायदा
खास बात यह कि जहां पर बैंकिंग सर्विस (Banking Services) उपलब्ध नहीं हैं। उन ग्रामीण इलाकों में किसानों और अन्य लोगों को डाकघर से डीबीटी (DBT) के जरिए पैसा मिल जाएगा। जिसके चलते आम लोगों को फायदा होगा। डाकघर और बैंक आपस में भी ट्रांजैक्शन संभव हो सकेगा।
इन जिलों में सबसे ज्यादा पोस्ट ऑफिस