PMJJBY और PMSBY योजनाओं से कैसे बाहर निकले, ये है बेहद आसान तरीका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के प्रीमियम में बढ़ोतरी कर दी है। जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रीमियम को 330 रुपये से बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है

अपडेटेड Jun 21, 2022 पर 3:58 PM
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रीमियम को 330 रुपये से बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है।

देश की बड़ी आबादी को बीमा पॉलिसी के दायरे में लाने के लिए सरकार ने मई 2015 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana – PMJJBY) लॉन्च की थी। इस योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा मिलता है। इसी तरह सरकार ने साल 2105 में ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bema Yojana – PMSBY) लॉन्च की थी। अब कई लोग इन योजनाओं से बाहर निकलना चाहते हैं। लेकिन उन्हे इसके बारे में जानकारी नहीं है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने दोनों बीमा योजनाओं के प्रीमियम में इजाफा कर दिया है। PMJJBY के प्रीमियम को 330 रुपये से बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया है। इसके तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इसी तरह PMSBY के प्रीमियम को सालाना 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। 1 जून से ये दोनों सरकारी योजनाएं मंहगी हो चुकी हैं।

दरअसल इन दोनों योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक में अकाउंट होना जरूरी है। हर साल एक जून तक दोनों योजनाओं का प्रीमियम बैंक अकाउंट से खुद ही कट जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोगों को अन्य योजनाओं में पहले से बेहतर कवरेज मिल रहा है। इसके अलावा एक से ज्यादा अकाउंट रखने वालों को इस बात की परेशानी हो रही है कि उनके हर अकाउंट से प्रीमियम कट जाता है। लिहाजा बहुत से लोग चाहते हैं कि उनके एक अकाउंट से ही प्रीमियम कटे।

PM Suraksha Bima Yojana: सिर्फ 20 रुपये के प्रीमियम पर पाएं 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे करें अप्लाई


अगर आप इन दोनों योजनाओं से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको कुछ काम करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक की शाखा में जाना होगा। यहां आपको सेविंग अकाउंट से ऑटो-डेबिट इंस्ट्रक्शन को बंद करने के लिए रिक्वेस्ट करना होगा। इतना करने के बाद आपका प्रीमियम कटना बंद हो जाएगा। लेकिन इस बात की भी गारंटी नहीं है कि प्रीमियम कटना बंद होगा। लिहाजा आपको हमेशा फॉलो अप करते रहना है। अगर फिर भी प्रीमिय कटता है तो आपको फिर से रिक्वेस्ट करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।