Get App

रिलायंस जियो लेकर आया 749 रुपये में ये तगड़ा प्लान, 90 दिनों तक जितनी मर्जी करें कॉलिंग, रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड कस्टमर्स के 749 रुपये में एक बेहद ही शानदार प्लान की पेशकश कर रहा है, जिसमें यूजर्स को कई सारे बेनिफिट दिए जाएंगे। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर काफी सस्ते और शानदार ऑफर्स की पेशकश करता रहता है। रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 19, 2023 पर 3:50 PM
रिलायंस जियो लेकर आया 749 रुपये में ये तगड़ा प्लान, 90 दिनों तक जितनी मर्जी करें कॉलिंग, रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा
रिलायंस जियो लेकर आया 749 रुपये में ये तगड़ा प्लान, 90 दिनों तक जितनी मर्जी करें कॉलिंग रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर काफी सस्ते और शानदार ऑफर्स की पेशकश करता रहता है। फिलहाल जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 28 दिन, 30 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 252 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की पेशकश कर रहा है। इन प्लान में ग्राहकों को कई सारे फायदे दिए जाते हैं। इसी तरह जियो अपने प्रीपेड कस्टमर्स के 749 रुपये में एक बेहद ही शानदार प्लान की पेशकश कर रहा है, जिसमें यूजर्स को कई सारे बेनिफिट दिए जाएंगे। आइये जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल।

क्या है 749 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 749 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। 90 दिनों की वैलिडिटी के अलावा ग्राहकों को इस 749 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी हाई स्पीड मोबाइल डेटा का भी बेनिफिट मिलेगा। यानी कि अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं और आपका काम 1 जीबी या 1.5 जीबी डाटा से नहीं चल पा रहा है तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। डेटा के अलावा जियो कस्टमर्स को इस प्लान में रोजाना अनलिमिटेड कॉलिक का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली बेसिस पर 100 एसएमएस करने की सुविधा भी दी जा रही है। एलिजिबल कस्टमर्स को 5जी स्पीड का लाभ भी मिलेगा।

Airtel के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कस्टमर्स उठा सकेंगे बेनिफिट

मिलेंगे ये बेहतरीन बेनिफिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें