Reliance jio ने लॉन्च किए ये शानदार प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स, हाई स्पीड इंटरनेट और जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक, दो नहीं बल्कि पांच अलग अलग प्लान्स की पेशकश की है। इन प्लान में ग्राहकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा के साथ ही साथ जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्लान खास तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ज्यादातर यूज करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा रिलायंस के प्लान में ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल्स जैसे भी कई सारे दूसरे फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं इससे जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 8:16 PM
रिलायंस जियो (RELIANCE JIO) अपने ग्राहकों के लिए अलग अलग समय पर काफी बेहतरीन प्लान लेकर आती है

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance jio) अपने ग्राहकों के लिए अलग अलग समय पर काफी बेहतरीन प्लान लेकर आती है। अब रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक दो, नहीं बल्कि पांच अलग अलग और बेहद ही शानदार प्लान की पेशकश की है। यह प्लान खास तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ज्यादातर यूज करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा रिलायंस के प्लान में ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल्स जैसे भी कई सारे दूसरे फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं इससे जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में।

क्या है रिलायंस जियो का यह प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक, दो नहीं बल्कि पांच अलग अलग प्लान्स की पेशकश की है। इन प्लान में ग्राहकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा के साथ ही साथ जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। रिलायंस के इस प्लान की कीमत 268 रुपये रखी गई है। इसके अलावा रिलायंस ने 259 रुपये और 739 रुपये वाले प्लान को भी लॉन्च किया है।

BSNL का धमाकेदार प्लान, सिर्फ 126 रुपये के मंथली खर्च में पूरे साल एक्टिव रहेगा सिम, कॉल और डेटा मिलेगा फ्री


क्या है इन प्लान्स की खासियत

रिलायंस जियो (Reliance jio) के इन प्लान्स में ग्राहकों क डेली 1.5 जीबी डाटा के साथ अनिलिमिटेड कॉल्स का बेनिफिट मिलेगा। इन प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिन से 84 दिनों की है। इसके अलावा रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 589 रुपये और 789 रुपये वाले प्लान का ऐलान भी किया है। जिनकी वैलिडिटी 56 दिन और 84 दिन की है। इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ हाई स्पीड इंटरनेट का बेनिफिट मिलेगा। इनमें से किसी भी प्लान में रिचार्ज करने पर ग्राहकों को जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

मिलेगा जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन

इनमें से किसी भी प्लान में रिचार्ज करने पर ग्राहकों को जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। बता दें कि जियो सावन प्रो के मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये है। इसमें आपको एड फ्री म्यूजिक, अनलिमिटेड डाउनलोड और अनलिमिटेड जियो ट्यून्स का बेनिफिट मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।