Reliance Jio अपने ग्राहकों को देता है ये तीन सालाना प्लान, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा

Reliance Jio के इन प्लान्स में ग्राहकों को कई सारे बेनफिट्स भी मिलते हैं। इन बेनिफिट्स में हाई स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस जैसे कई सारे फायदे शामिल होते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स में ग्राहकों को जियो सिनेमा और जियो सावन प्रो जैसे भी कई सारे एक्सट्रा बेनिफिट्स का ऑफर भी मिलता है। हालांकि अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने की झंझट से बचना चाह रहे हैं तो जियो आपके लिए अनुअल प्लान्स की पेशकश भी करता है

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 10:24 PM
भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर कई सारे लुभावने प्लान्स की पेशकश करती रहती है

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर कई सारे लुभावने प्लान्स की पेशकश करती रहती है। इन प्लान्स में ग्राहकों को कई सारे बेनफिट्स भी मिलते हैं। इन बेनिफिट्स में हाई स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस जैसे कई सारे फायदे शामिल होते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स में ग्राहकों को जियो सिनेमा और जियो सावन प्रो जैसे भी कई सारे एक्सट्रा बेनिफिट्स का ऑफर भी मिलता है। हालांकि अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने की झंझट से बचना चाह रहे हैं तो जियो आपके लिए अनुअल प्लान्स की पेशकश भी करता है। आइये जान लेते हैं अलग अलग जियो के एनुअल्स प्लान्स की सारी डिटेल्स के बारे में।

Jio का 2499 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 2499 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए वैलिडिटी भी मिलती है। जियो के इस प्लान में 2 जीबी रोजाना के हिसाब से हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलता है। इसके अलावा रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को इनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड SMS और इसके अलावा फ्री में जियो ऐप्स और जियो से जियो में फोन कॉलिंग का फायदा मिलता है।

World MSME Day: वोडाफोन आइडिया एंटरप्राइज MSME के लिए खास ऑफर, जानिए डिटेल्स


Jio का 2399 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 2399 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को रोजाना के हिसाब से 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में भी ग्राहकों को भी फ्री में जियो ऐप्स का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

Jio का 1499 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 1499 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना के हिसाब से 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 एसएमएस का फायदा मिलता है। इस प्लान में जियो के ऐप का फ्री एक्सेस और जियो टू जियो फोन कॉलिंग का फायदा मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।