World MSME Day: विश्व एमएसएमई दिवस (World MSME Day) के मौके पर देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया एंटरप्राइज ने वीआई बिजनेस के अपने रेडी फॉर नेक्स्ट प्रोग्राम का दूसरा एडिशन लॉन्च किया है। ये भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों यानी एमएसएमई के लिए एक डिजिटल असेसमेंट का टूल है। कंपनी इस सेगमेंट में और अधिक ग्रोथ हासिल करने का प्लान कर रही है।
यह कार्यक्रम एमएसएमई के डिजिटलीकरण पर भारत का सबसे बड़ा एमएसएमई असेसमेंट टूर होने का दावा कर रहा है। इसमें 16 इंडस्ट्री से जुड़े लगभग 1 लाख लोगों को कवर करके बनाया गया है। इसमें अपग्रेडेड डिजिटल असेसमेंट टूल है और जिसमें 16 उद्योगों में लगभग 1 लाख उत्तरदाताओं को शामिल किया गया है। ये MSME की मदद के लिए बनाया गया है। रिसर्च से पता चला है कि सभी उद्योगों में 55 से 60% के बीच डिजिटल मैच्योरिटी वाले MSME हैं।
कंपनी के मुताबिक सही टेक्नोलॉजी टूल्स के साथ एमएसएमई अपनी विकास क्षमता को अनलॉक कर सकते हैं और देश की अर्थव्यवस्था के लिए और भी बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन सकते हैं। रेडी फॉर नेक्स्ट प्रोग्राम (Ready For Next program) एमएसएमई को लंबे समय के लिए फायदा देगा। साथ ही उन्हें अपने व्यवसाय के लिए सही फोकस, दिशा और समाधान की पहचान करने में मदद करेगा। ताकि, उन्हें आने वाले कल के लिए तैयार किया जा सके।
यह प्लेटफॉर्म वीआई बिजनेस के डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के सहयोग से लॉन्च किया गया है, ताकि एमएसएमई को उनकी डिजिटल तैयारी का आकलन करने, कमियों को पहचानने और ठीक करने और बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर सके।
टूल के अलावा इसने एक वीआई बिजनेस पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया, जो अनलिमिटेड कॉल, 60 जीबी डेटा और 3,000 एसएमएस के साथ 349 रुपये मासिक किराये की कीमत पर आएगा। साथ ही SonyLiv, Zee5, मोबाइल सेफ्टी, लोकेशन ट्रैकिंग, गूगल जैसी बंडल सर्विस भी देगा।