Reliance Jio Top Trending Plans: रिलायंस जियो के 500 रुपये से कम के सस्ते प्लान, Hotstar, कॉल और डेटा मिलेगा फ्री

Reliance Jio Top Trending Plans: यहां आपको रिलायंस जियो के 500 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 7:03 PM
जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान।

Reliance Jio Top Trending Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतर रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती हैं। कंपनियां अपने ग्राहकों को प्लान के तहत इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS समेत कई अन्य ऑफर मुहैया कराती हैं। कई बार ग्राहकों के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ऐसे में अगर किसी बेहतर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश यहां पूरी हो सकती है। यहां आपको रिलायंस जियो के 500 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं।

रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान

रिलायंस Jio का आप 249 रुपये का रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema भी फायदा उठा सकते हैं।


जियो का 333 रुपये का प्लान

इसी तरह जियो ने 444 रुपये का रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें हर दिन 1.50GB डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema आदि का एक्सेस भी मिलता है।

जियो का 349 रुपये का प्लान

अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए थोड़ा और पैसे आपको खर्च करना होगा। जियो का 349 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 3 GB डेटा मिलता है। इसके अलावा आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

499 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान

रिलायंस जियो के 499 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। जियो के इस पैक में कुल 56 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन ऑफर किए जाने वाले डेटा खत्म होने के बाद स्पीड लिमिट 64Kbps रह जाएगी। इसमें रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

एक अच्छे पोर्टफोलियो में आईटी स्टॉक का रहना जरुरी: सौरभ मुखर्जी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।