Republic Day Offer: अगर आप एक अच्छे फीचर्स वाले ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो आज आपके बेहतर मौका सामने आया है। आज यानी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2023) को सिर्फ 26 रुपये में ईयरबड्स (Earbuds) खरीदने का शानदार मौका है। बता दें कि ये Lava Probuds 21 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स को पिछले साल 2,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लावा मोबाइल ने आज के दिन इन इयरफोन्स की बिक्री सिर्फ 26 रुपये शुरू की है। दोपहर 12 बजे से इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो Amazon या या लावा के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
लावा ये TWS ईयरफोन्स सीमित संख्या में मौजूद होंगे। ऐसे में अगर आप खरीदना चाहते हैं तो फौरन खरीदना होगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक लावा ई-स्टोर (Lava e-store) पर कूपन कोड “PROBUDS26” का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Lava Probuds 21 के साथ HD ऑडियो मिलता है और इसकी कुल बैटरी लाइफ 9 घंटे की है। सभी ईयरबड्स में 55mAh की बैटरी लगी है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ टोटल बैटरी 45 घंटे तक की होगी। कंपनी का कहना है कि बड्स को 20 मिनट चार्ज कर 200 मिनट तक गाने सुने जा सकते हैं। Lava Probuds 21 में 12mm का डायनेमिक ड्राइवर है। इसके साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.1 है। इसमें वेक एंड पेयर टेक्नोलॉजी भी है। ग्राहक इस प्रोडक्ट को ब्लैक, वाइट, ग्लेशियल ब्लू, ओशियन ब्लू और सनसेट रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
ये बड्स गूगल असिस्टेंट और सीरी वॉयस असिस्टेंट के साथ भी कंपैटिबल हैं। Lava के Probuds 21 की फ्रिक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है। इन बड्स में यूजर्स को टच कंट्रोल्स भी मिलता है। इससे यूजर्स म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉल रिजेक्ट या एक्सेप्ट भी कर सकते हैं। प्रत्येक बड्स का वजन 51 ग्राम है। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।