Google Layoff : छंटनी के बाद अब गूगल के सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की घटेगी सैलरी, Sundar Pichai ने किया ऐलान

Google Layoffs : गूगल में इस साल सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की सैलरी में कटौती की जाएगी। छंटनी के सबसे बड़े राउंड के बाद सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी के कॉस्ट कटिंग के उपायों के तहत टॉप एग्जीक्यूटिव्स के वेतन में कटौती की जाएगी। साथ ही सीनियर वाइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी अधिकारियों को सालाना बोनस में भारी कटौती का भी सामना करना पड़ेगा

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 8:45 AM
Google Layoff : सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ कमजोर हो गई है। इसीलिए, कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लेना पड़ा

Google Layoffs : कॉस्ट में कमी की कवायद के तहत गूगल में इस साल सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की सैलरी में कटौती की जाएगी। कंपनी में भारी छंटनी के ऐलान के बाद यह नया घटनाक्रम सामने आया है। पिछले हफ्ते ही, कंपनी ने दुनिया भर में अपने 12,000 कर्मचारियों यानी 6 फीसदी स्टाफ की छंटनी का ऐलान किया था। सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेक कंपनी के इतिहास में छंटनी के सबसे बड़े राउंड के तहत सोमवार को एक मीटिंग में सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) ने कहा था कि कंपनी के कॉस्ट कटिंग के उपायों के तहत टॉप एग्जीक्यूटिव्स के वेतन में कटौती की जाएगी।

बोनस में भी होगी कटौती

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिचाई ने कहा कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी अधिकारियों को उनके सालाना बोनस में भारी कटौती का सामना करना पड़ेगा। सीनियर पदों पर कम्पन्सेशन कंपनी के प्रदर्शन से लिंक होता है।


Budget 2023 Expectations Live Updates: मोदी सरकार 8 साल बाद क्या पूरी करेगी मिडिल क्लास की मुराद, जानिए क्या हैं बजट से उम्मीदें

भले ही कंपनी में वैश्विक स्तर पर छंटनी की गई है, लेकिन पिचाई ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे मेल में लिखा, “वह इस फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।” उन्होंने कहा कि छंटनी का फैसला फाउंडर्स और कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर्स सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज के साथ-साथ निदेशक मंडल के साथ परामर्श के बाद लिया गया था।

छंटनी के फैसले में कितने लीडर थे शामिल

भारी छंटनी को लेकर हमलों का सामना कर रहे पिचाई ने 23 जनवरी को एक इंटरनल मेल में कर्मचारियों के साथ बात की थी। पिचाई और कंपनी के अन्य सीनियर लीडर्स ने कहा कि इस प्रोसेस में निकाले जाने वाले कर्मचारियों के नाम तय करने के काम में 750 सीनियर लीडर्स शामिल रहे।

और खराब हो सकते थे हालात

इससे पहले, सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ कमजोर हो गई है। इसीलिए, कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लेना पड़ा। पिचई ने कहा कि यदि जल्दी और निर्णायक रूप से फैसले नहीं लेते तो हालात और भी बद्दतर हो सकते थे। पिचई ने कहा था, “यह हमारा फोकस बढ़ाने, कॉस्ट बेस में बदलाव करने और हमारे टैलेंट और पूंजी को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में लगाने के लिए बेहद अहम क्षण हैं।”

कर्मचारियों को मिलेगा यह सेवरेंस पैकेज

सुंदर पिचई ने कहा कि टेक कंपनी “कर्मचारियों को उनके अवसरों की खोज में पूरी समर्थन देगी।” उन्होंने कहा कि कंपनी अमेरिका में अपने कर्मचारियों को पूरे नोटिफिकेशन पीरियड (न्यूनतम 60 दिन) का भुगतान करेगी।

इसके अलावा Google 16 हफ्ते की सैलरी के साथ ही गूगल में हर अतिरिक्त साल पर दो हफ्ते का पैसा और कम से कम 16 हफ्तों का जीएसवी (गूगल स्टॉक यूनिट) सहित एक अच्छे सेवरेंस पैकेज की पेशकश करेगी। इसके अलावा, 2022 का बोनस और वैकेशन के साथ ही छह महीने के लिए हेल्थकेयर, जॉब प्लेसमेंट सर्विसेज और इमिग्रेशन सपोर्ट दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।