Get App

लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड के ग्राहक खाते से निकाल पाएंगे सिर्फ 1000 रुपये, RBI ने सख्त किये नियम

Reserve Bank Curbs Laxmi Sahakari Bank Fixed The Withdrawal Limit Of rupees 1000

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2021 पर 12:10 PM
लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड के ग्राहक खाते से निकाल पाएंगे सिर्फ 1000 रुपये, RBI ने सख्त किये नियम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक और बैंक पर नकेल कंस दी है। महाराष्ट्र के सोलापुर के बैंक लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड पर RBI ने शिकंजा कस दिया है। लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड की खस्ता हाल फाइनेंशियल कंडीशन को देखते हुए RBI ने यह कदम उठाया है। अब लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड बैंक के ग्राहक सिर्फ 1000 रुपये ही बैंक खाते से निकाल पाएंगे।

RBI ने तय की लिमिट

RBI ने बैंक के ग्राहकों के लिए अपने खातों से पैसा निकालने की सीमा 1,000 रुपये तय कर दी है। यानी, ग्राहक अब खाते से 1,000 रुपये निकाल पाएंगे। RBI के मुताबिक यह बैंकिंग नियमन अधिनियम 1949 के तहत लगाए गए हैं। येअंकुश 12 नवंबर 2021 के बाद से छह महीने के लिए लागू किया गया है। इस दौरान इस नए नियम की समीक्षा की जाएगी।

बैंक नहीं दे पाएगा लोन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें