Rule Change from Today: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। महीने की शुरुआत में बैंक, टैक्स, गैस, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों से लेकर कई नियमों में बदलाव होते हैं। एक नागरिक होने के नाते आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होना बहद जरूरी है। इसमें बहुत से ऐसे बदलाव हैं, जो आपकी सीधी जेब पर असर डालते हैं। इन बदलावों में GST के नियमों से लेकर ATM ट्रांजैक्शन जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। अब कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस जारी होने के 7 दिनों के भीतर उसे आईआरपी पर अपलोड करना होगा। PNB के ATM ट्रांजैक्शन फेल पर भी आज से चार्ज लगेगा।
