LPG Price: LPG सिलेंडर 171.50 रुपये हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर में नए दाम

LPG Price: 1 मई को LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी गिरावट आई है। देश की राजधानी समेत पटना, कानपुर, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में दाम में बदलाव आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की कटौती कर दी है। अब ये सिलेंडर 1856.50 रुपये का हो गया है। ये नई कीमतें 1 मई 2023 से लागू हो गई हैं

अपडेटेड May 01, 2023 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
LPG Price: 1 मई को LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी गिरावट आई है। देश की राजधानी समेत पटना, कानपुर, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में दाम में बदलाव आया है।

LPG Price: रसोई गैस कीमतों के नए दाम जारी हो गए हैं। आज मजदूर दिवस यानी 1 मई से LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली से लेकर बिहार और यूपी समेत कई शहरों में रसोई गैस के दाम में कमी आई है। दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये घटा दिए हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2028 रुपये की जगह 1856.50 रुपये में मिलेगा।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1980 रुपये की जगह अब 1808.50 रुपये में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसे 2132 की जगह 1960.50 रुपये में खरीद सकेंगे। इसी तरह चेन्नई में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर 2021.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसके दाम 2192.50 रुपये थे।

अप्रैल महीने में भी कम हुए थे दाम


कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में अप्रैल महीने में भी गिरानट आई थी। 1 अप्रैल को इसके दाम 92 रुपये घटे थे। हालांकि उससे पहले एक मार्च 2023 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं एक साल पहले एक मई 2022 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में 2355.50 रुपये पहुंच गए थे। अब इसके दाम घटकर ये 1856.50 रुपये पर आ गए हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली में 499 रुपये की कमी आई है।

Business Idea: शादी हो या कोई पार्टी अंधाधुंध होगी कमाई, जानिए इस सुपरहिट बिजनेस को कैसे करें शुरू

घरेलू गैस सिलेंडर

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1103 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये हैं। कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि घरेलू रसोई गैस के दाम में 1 मार्च से कोई बदलाव नहीं किया गया है। उस समय 50 रुपये दाम घटे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।