Business Idea: शादी हो या कोई पार्टी अंधाधुंध होगी कमाई, जानिए इस सुपरहिट बिजनेस को कैसे करें शुरू

Business Idea: विवाह, बर्थडे, किसी की मृत्यु या किसी भी तरह के कार्यक्रम के लिए कार्ड छपवाए जाते हैं। इन दिनों हमेशा कभी न कभी समारोह होते रहते हैं। ऐसे में कार्ड की जरूरत भी पड़ती रहती है। कार्ड प्रिटिंग के बिजनेस से मोटी कमाई कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जो साल भर चलता रहता है। हालांकि शादी के मौसम कार्ड की डिमांड बढ़ जाती है

अपडेटेड May 01, 2023 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
कार्ड को खूबसूरत और एट्रैक्टिव बनाकर उसकी डिजाइनिंग पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत होती है

Business Idea: अगर आप कोई अच्छा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि किसी चीज का बिजनेस शुरू करें। ऐसे में आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें साल भर कमाई कर सकते हैं। हालांकि शादी के मौसम में चांदी हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं कार्ड प्रिंटिंग बिजनेस (Card Printing Business) के बारे में। एक बेहतर योजना के साथ इस बिजनेस को शुरू कर बंपर कमाई कर सकते हैं। कार्ड प्रिंटिंग का बिजनेस आप नौकरी के साथ भी शुरू कर सकते हैं। यह आपकी कमाई के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

कार्ड प्रिंटिंग के आज काफी फायदे हैं। शादी के कार्ड से लेकर बर्थडे की पार्टी तक लोग कार्ड प्रिंट कराते हैं। अब तो लोग रिटायरमेंट पर भी कार्ड छपवाते हैं। इसके अलावा और भी कई ऐसे अवसर होते हैं। जब लोगों को कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर इस बिजनेस के बारे में सही से विचार किया जाए और पूरी प्लानिंग की जाए तो इसका स्कोप भी अच्छा है।

कार्ड हमेशा बनाएं आकर्षक


कार्ड को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए उसकी अच्छी डिजाइनिंग होना बेहद जरूरी है। कार्ड प्रिंट तो हर कोई कर सकता है लेकिन अच्छी डिजाइनिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इंटरनेट पर कई सारे कार्ड डिजाइंस मौजूद रहते हैं। लेकिन अगर आप प्रिंटिंग के बिजनेस में उतर रहे हैं तो आपको खुद का कुछ यूनिक करना बहुत बहुत जरूरी होगा। कार्ड की डिजाइन हर साल और अलग अलग शादियों और कार्यक्रम के मुताबिक बदलती रहती है। ऐसे में खुद को अपडेट रखना, लेटेस्ट्स डिजाइंस सीखना, ट्रेंड्स को फ़ॉलो करना और उसे पूरी तरह कार्ड पर उतारना एक टास्क है। जिसे बेहतर तरीके से करना जरूरी है।

Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

कार्ड प्रिंटिंग का बिजनेस आप कम पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं। इसमें बंपर कमाई होती है। आमतौर पर एक कार्ड की कीमत 10 रुपये तक होती है। लेकिन जैसे-जैसे कार्ड की क्वालिटी और डिजाइन अच्छा होता जाता है। वैसे-वैसे इसकी कीमत बढ़ती जाती है। हर शादी में कम से कम 500 से 1000 कार्ड जरूर छपते हैं। ऐसे में अगर आप 10 रुपये का भी एक कार्ड प्रिंट कर रहे हैं तो उसका पूरा खर्च निकालने के बाद भी आपको 3 से 5 रुपये तक आसानी से बच जाते हैं। वहीं अगर कार्ड महंगा हुआ तो 1 कार्ड में यह बचत 10 से 15 रुपये तक हो सकती है। लिहाजा शादियों के इस मौसम से इस बिजनेस से मोटी कमाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।