Get App

Russia Ukraine Conflict: युद्ध हुआ तो, भारत में आम नागरिकों की जेब पर पड़ सकती है भारी मार, बढ़ सकते हैं इन चीजों के दाम

Russia Ukraine Conflict: अगर इन दो देशों के बीच युद्ध छिड़ता है, तो कई ऐसी जरूरी वस्तुएं हैं, जिनकी कीमतों में बढ़ोतरी होना तय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 8:04 PM
Russia Ukraine Conflict: युद्ध हुआ तो, भारत में आम नागरिकों की जेब पर पड़ सकती है भारी मार, बढ़ सकते हैं इन चीजों के दाम

Russia Ukraine Conflict: रूस-यूक्रेन संकट का असर भारत में आम आदमी पर पड़ने की भी काफी संभावना है, क्योंकि अगर इन दो देशों के बीच युद्ध छिड़ता है, तो कई ऐसी जरूरी वस्तुएं हैं, जिनकी कीमतों में बढ़ोतरी होना फिर तय है। एक तरफ जहां, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ वैश्विक अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब हालत में है।

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राकृतिक गैस (Natural Gas) से लेकर गेहूं (Wheat) तक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि निकट भविष्य में कई कमोडिटी की कीमतों में इजाफा होगा। यहां आप जानिए कि अगर इन दोनों देशों के बीच तनाव ऐसे ही बढ़ता गया, तो आने वाले दिनों में इसका हम सब पर क्या असर हो सकता है...

बढ़ सकती हैं नेचुरल गैस की कीमतें

यूक्रेन-रूस संकट ने ब्रेंट कच्चे तेल (Brent Crude Oil) की कीमत को 96.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा दिया है, जो सितंबर 2014 के बाद से सबसे ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें