Get App

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: EMI पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अप देना होगा चार्ज, जानें डिटेल्स

अब SBI Credit Card पर की जाने वाली EMI ट्रांजेक्शन की लिए पहले ज्यादा चार्ज चुकाना होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2021 पर 9:13 AM
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: EMI पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अप देना होगा चार्ज, जानें डिटेल्स
sbiFB

एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है। अब SBI Credit Card पर की जाने वाली EMI ट्रांजेक्शन की लिए पहले ज्यादा चार्ज चुकाना होगा। SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि EMI ट्रांजेक्शन के लिए कार्डहोल्डर को 99 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी और उस पर टैक्स चुकाना होगा। यह नियम 1 दिसंबर से लागू होगा।

ब्याज के अलावा देनी होगी प्रोसेसिंग फीस

किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर ईएमआई पर लिया गया कोई भी सामान जिसका पेमेंट SBI क्रेडिट कार्ड से किया गया है उसकी पेमेंट के लिए इंटरेस्ट के साथ 99 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी देना होगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों को ई-मेल के जरिये ये जानकारी भी दी है।

1 दिसंबर से लागू होगा ये नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें