SBI YONO App: बिना बैंक गए आसानी से मिलेगा 35 लाख रुपए तक का लोन, जानिए किन्हें होगा फायदा

बैंक कुछ ग्राहकों के लिए रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट सुविधा लॉन्च कर चुकी है। इस पूरे प्रोसेस का मकसद सैलरी क्लास को डिजिटल तरीके से लोन दिलवाना है

अपडेटेड May 27, 2022 पर 1:38 PM
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने Yono ऐप पर पर्सनल लोन देने की नई सर्विस शुरू की है।

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने डिजिटल पर्सनल लोन देने के लिए नई सर्विस शुरू की है। रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (Real Time Xpress Credit) नाम की सुविधा ग्राहकों को SBI के योनो ऐप (YONO App) पर मिल रही है। इसकी मदद से बैंक के कस्टमर्स 35 लाख रुपये तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। उन्हें इसके लिए बैंक जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

घर बैठे मिल जाएगा लोन

रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट सुविधा का फायदा सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगी। इसका फायदा केंद्र राज्य सरकार के सराकरी कर्मचारी और डिफेंस सर्विस के कर्मचारियों को मिलेगा। YONO ऐप की मदद से क्रेडिट चेक, लोन लेने के लिए योग्यता और डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन का काम घर बैठे हो जाएगा।


आसानी से मिल जाएगा लोन

SBI का कहना है कि पर्सनल लोन का फायदा काफी ग्राहक उठा रहे हैं। बैंक कुछ ग्राहकों के लिए रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट सुविधा लॉन्च कर चुकी है। इस पूरे प्रोसेस का मकसद सैलरी क्लास को डिजिटल तरीके से लोन दिलवाना है।

मिल जाएगा 35 लाख रुपये का लोन

डिजिटल तरीके से कस्टमर्स 35 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों तथा डिफेंस सर्विस से जुड़े लोगों को बैंक आने की जरूरत नहीं होगी। क्रेडिट जांच, लोन के लिए पात्रता, लोन की मंजूरी और डॉक्यूमेंट जमा करने का काम ऑनलाइन हो जाएगा। SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि Yono पर सैलरी क्लास को योग्य वेतनभोगी ग्राहकों के लिए रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट लोन सुविधा शुरू होने का ग्राहकों को फायदा होगा। आसानी से कुछ ही मिनटों में बिना किसी परेशानी के लोन मिल जाएगा।

UP Budget 2022: जानिए योगी सरकार 2.0 के पहले बजट में किसे क्या मिला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।