यूपीआई पेमेंट (UPI Payment App) पेटीएम (Paytm) के कस्टमर सपोर्ट का ट्विटर सपोर्ट के नाम पर अब लोगों को ठगा जा रहा है। दरअसल इन दिनों ट्विटर पर पेटीएम के नाम से कई सारी नकली आईडी बन गई है। पेटीएम शब्द का इस्तेमाल करके इसके ट्विटर हैंडल पर कोई भी ट्वीट करने पर एक नकली चैट बॉट खुल रहा है। जिस पर आपको नकली पेटीएम कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव मिलेंगे। इन दिनों कई सारे फेक पेटीएम कस्टमर केयर एग्जूक्यूटिव के अकाउंट सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जो कि कस्टमर्स की निजी जानकारियों को चुरा कर उनको पैसों का चूना लगा रहे हैं।
कैसे किया जा रहा है फ्रॉड
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कस्टमर्स पेटीएम पर किसी भी तरह की दिक्कत की शिकायत करने के लिए ट्विटर का सहारा लेते हैं। इसके साथ ही कई बाक यूजर इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर करते हैं। इन स्क्रीनशॉट्म में कस्टमर का मोबाइल नंबर और निजी जानकारियां होती हैं। इन जानकारियों को स्कैमर चुरा लेते हैं और फिर लोगों की हेल्प के नाम पर सीधे कॉल करके फ्रॉड को अंजाम देते हैं।
दिया जाता है रिफंड का लालच
ज्यादातर मामलों में इम स्कैमर्स की तरफ से कस्टमर्स को रिफंड का लालच देकर ठगा जाता है। दरअसल ये स्कैमर्स पैसे चुराने के लिए रिक्वेस्ट मनी फीचर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कभी कभी इनके द्वारा लोगों को लॉगइन आईडी, बैंकिंग इंफॉर्मेशन, पासवर्ड और यूपीआई पिन को चोरी करने के लिए स्क्रीन शेयरिंग ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।
ब्लू टिक ना होने की वजह से भी हो रही परेशानी
एलॉन मस्क की तरफ से कई सारे वेरिफाईड ट्विटर हैंडल्स का ब्लूटिक हटाए जाने के बाद यह दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ गई है। जिस वजह से असली और नकली ट्विटर अकाउंट में फर्क करने में भी दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों को ट्विटर पर पेटीएम को लेकर किसी भी तरह का गैर-जरूरी ट्वीट करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी बैंकिंग या फिर यूपीआई डिटेल को भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।