Solar Pump Yojana: अगर आप सोलर ऊर्जा (Solar Energy) से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फिर सरकार की पीएम कुसुम योजना के साथ जुड़ने की सोच सकते हैं। दरअसल, किसानों की फसलों को बेहतर सिंचाई के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। ऐसे ही किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) चल रही है। इसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। सब्सिडी मिलने पर किसानों को बहुत कम पैसे चुकाने पड़ते हैं।
पीएम कुसुम (PM Kusum) योजना को साल 2019 में शुरू किया गयाा था। जिसके बाद बजट 2020 में वित्त मंत्री ने इस योजना का विस्तार किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पैनल मिलते हैं। जिससे वो बिजली बना सकते हैं। जरूरत भर बिजली का इस्तेमाल करके वे बाकी को बेच कर अतिरिक्त इनकम भी कमा सकते हैं।
सोलर पंप यानी कमाई का जरिया
इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 30 फीसदी और राज्य सरकार की तरफ से 45 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। कुल मिलाकर किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 75 फीसदी सब्सिडी मिल जाती है। किसानों को सिर्फ 25 फीसदी पैसे देने होते हैं। इन पंपों को लगाने पर बीमा कवर भी मिलता है। इस योजना का मकसद सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को बढ़ावा देना है। देश में अब तक करीब 3 करोड़ सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। इस योजना के जरिए बिजली या डीजल से चलने वाले सिंचाई पंप को सोलर एनर्जी से चलने वाले पंप में बदला जाएगा। सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल पहले अपने सिंचाई के काम में करेंगे। इसके अलावा जो बिजली अतिरिक्त बचेगी उसे बेच सकते हैं।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए राज्यों की अलग अलग आधिकारिक वेबसाइट जारी की गयी है। अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपने राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://mnre.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।