Solar Pump Yojana: अगर आप सोलर ऊर्जा (Solar Energy) से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फिर सरकार की पीएम कुसुम योजना के साथ जुड़ने की सोच सकते हैं। दरअसल, किसानों की फसलों को बेहतर सिंचाई के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। ऐसे ही किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) चल रही है। इसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। सब्सिडी मिलने पर किसानों को बहुत कम पैसे चुकाने पड़ते हैं।
