Get App

सिर्फ 2,500 रुपये में करें हवाई सफर, SpiceJet और GoFirst ने समर सेल का किया ऐलान, जानिए डिटेल

गो फर्स्ट और स्पाइसजेट दोनों विमानन कंपनियां जून और सितंबर के बीच की उड़ानों के लिए डिस्काउंट रेट पर टिकट की पेशकश कर रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 12:29 PM
सिर्फ 2,500 रुपये में करें हवाई सफर, SpiceJet और GoFirst ने समर सेल का किया ऐलान, जानिए डिटेल
SpiceJet के लिए 23 अप्रैल तक सस्ते किराये पर टिकट की बुकिंग कराई जा सकती है। हालांकि इस ऑफर में 20 जून से 25 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं

Go First Sales, SpiceJet Sales : गो फर्स्ट और स्पाइसजेट ने 2,500 रुपये के शुरुआती हवाई किराये के साथ सेल्स ऑफर लेकर आई हैं। दोनों विमानन कंपनियां जून और सितंबर के बीच की उड़ानों के लिए डिस्काउंट रेट पर टिकट की पेशकश कर रही हैं।

SpiceJet के लिए 23 अप्रैल तक सस्ते किराये पर टिकट की बुकिंग कराई जा सकती है। हालांकि इस ऑफर में 20 जून से 25 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं।

2,492 रुपये में स्पाइसजेट की टिकट

स्पाइसजेट ने ट्वीट किया, “इन गर्मियों में कोई भी आपको घूमने से रोक नहीं पाएगा। यहां आपके लिए कुछ ऐसा है कि आप तुरंत अपना बैग पैक कर लेंगे। #SpiceJet आपके लिए ‘#FLYAWAYSALE’ की पेशकश करती है। अब आप सिर्फ 2,492 रुपये के अविश्वसनीय शुरुआती किराये पर घरेलू उड़ानों में अपने लिए सीट बुक करा सकते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें