Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से देश की बेटियों के लिए खास सुकन्या समृद्धि योजना (sukanya samriddhi scheme) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत आपका नन्ही परी का भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा। इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं। इस अकाउंट को आप सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। केंद्र सरकार की यह स्माल सेविंग स्कीम है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिलता है, इसके साथ ही टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नां अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ऑनरशिप बेटी को ट्रांसफर हो जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिक से अधिक एक वित्त वर्ष में 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। आप एकमुश्त पैसे निवेश कर सकते हैं या किश्तों में भी जमा कर सकते हैं। इस स्कीम की शर्तों के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति किसी फाइनेंशियल ईयर में कम-से-कम 250 रुपये जमा नहीं करता है तो अकाउंट को डिफॉल्ट अकाउंट के रूप में ट्रीट किया जाएगा। हालांकि, अकाउंट खुलने के 15 साल के भीतर अकाउंट को कभी भी रिवाइव किया जा सकता है। इसके लिए आपको हर साल के हिसाब से 250 रुपये का मिनिमम इंवेस्टमेंट और 50 रुपये का जुर्माना देना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज का फायदा इस समय मिल रहा है। इस स्कीम में कोई भी शख्स अपनी दो बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। 21 साल की उम्र में बेटियां इस अकाउंट से पैसा निकाल सकती हैं। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी।
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा।
कैसे मिलेंगे 15 लाख रुपये
इस सरकारी स्कीम में अगर आप हर महीने सिर्फ 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी हर साल अगर आप 36000 रुपये लगाते हैं तो इस पर आपको 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा। इस तरह से 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी।