Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए भी केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी है। जिसे साल 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। यह योजना मोदी सरकार की सुपरहिट स्कीम में से एक है। इसमें बहुत कम पैसे लगाकर मोटी रकम बना सकते हैं। जितनी भी स्माल सेविंग स्कीम्स हैं। उन सभी स्कीम्स के मुकाबले सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसमें जमा राशि पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इसके तहत मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री है।
250 रुपये में खुलवा सकते हैं अकाउंट
10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। यानी अगर आप हर दिन 1 रुपया बचाते हैं, तो अपनी बेटी को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दे सकते हैं। बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जब तक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।
जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
यह एक ऐसी लंबी अवधि की योजना है। इसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती। पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए। उसी हिसाब से पैसे जमा करने होंगे।
इस योजना की खासियत ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे नहीं जमा करना होता है। अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं। जबकि बेटी को 21 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा। फिलहाल इस पर सरकार सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दे रही है।