Get App

सुकन्या समृद्धि योजना है मोदी सरकार की सुपरहिट स्कीम, सिर्फ 1 रुपये बचाकर बना सकते हैं मोटा फंड

Sukanya Samriddhi Yojana: बेहद कम निवेश करके भी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें बेटी की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी-विवाह तक की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा कर बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 1:22 PM
सुकन्या समृद्धि योजना है मोदी सरकार की सुपरहिट स्कीम, सिर्फ 1 रुपये बचाकर बना सकते हैं मोटा फंड
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत टैक्स में छूट भी पा सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए भी केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी है। जिसे साल 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। यह योजना मोदी सरकार की सुपरहिट स्कीम में से एक है। इसमें बहुत कम पैसे लगाकर मोटी रकम बना सकते हैं। जितनी भी स्माल सेविंग स्कीम्स हैं। उन सभी स्कीम्स के मुकाबले सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसमें जमा राशि पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इसके तहत मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री है।

250 रुपये में खुलवा सकते हैं अकाउंट

10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। यानी अगर आप हर दिन 1 रुपया बचाते हैं, तो अपनी बेटी को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दे सकते हैं। बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जब तक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।

Interest on FD: अब देश के इस बड़े बैंक ने बढ़ाया फिक्स्ड डिपॉिजट पर ब्याज, ये हैं एफडी पर नई दरें

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें