Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: SSY में आप कब अपना आंशिक या पूरा पैसा निकाल सकते हैं? जानिए पूरी डिटेल

Sukanya Samriddhi Yojana: यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 3:26 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: SSY में आप कब अपना आंशिक या पूरा पैसा निकाल सकते हैं? जानिए पूरी डिटेल
बिटिया के नाम पर 250 रुपये से खुलवाएं खाता (फाइल तस्वीर)

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है।

सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। वहीं, अकाउंट ओपन होने के बाद अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 का निवेश नहीं किया जाता है, तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो उसके नाम पर SSY Account खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम के तहत इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकते हैं।

SBI Yono ऐप पर खोल सकते हैं NPS खाता, घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगा काम

15 साल तक करना होगा निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें