उमंग ऐप के जरिए ऐसे कर सकते हैं अपना PF क्लेम, जानें क्या है इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका

EPFO के सदस्य उमंग पोर्टल या फिर उमंग ऐप के जरिए ऑनलाइन निकासी और ई-नॉमिनेशन के बाद अग्रिम और पेंशन दावा कर सकते हैं। उमंग ऐप को ईपीएफओ सेवाओं तक पहुंचने का एक सुविधाजनक तरीका माना जाता है। हालांकि हर एक तरह की निकासी के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बनाए गए हैं। साथ ही, सदस्य उमंग ऐप का उपयोग करके अपने पीएफ खाते को मोबाइल फोन के जरिए ट्रैक भी कर पाएंगे। उमंग ऐप आपको अपने पीएफ निकासी रिक्वेस्ट की स्थिति को ट्रैक करने की अनुमति देता है

अपडेटेड Jun 17, 2023 पर 4:56 PM
EPFO के सदस्य उमंग पोर्टल या फिर उमंग ऐप के जरिए ऑनलाइन निकासी और ई-नॉमिनेशन के बाद अग्रिम और पेंशन दावा कर सकते हैं

लगभग हर एक नौकरीपेशा लोगों का PF अकाउंट होता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ अकाउंट के तौर पर काटा जाता है। इसका मैनेजमेंट EPFO की तरफ से किया जाता है। अब ईपीएफओ के सदस्य उमंग पोर्टल के जरिए भी इसकी कई सारी सेवाओं को ऑनलाइन तरीके से ले सकते हैं।

उमंग पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ले सकते हैं EPFO सर्विस का लाभ

EPFO के सदस्य उमंग पोर्टल या फिर उमंग ऐप के जरिए ऑनलाइन निकासी और ई-नॉमिनेशन के बाद अग्रिम और पेंशन दावा कर सकते हैं। उमंग ऐप को ईपीएफओ सेवाओं तक पहुंचने का एक सुविधाजनक तरीका माना जाता है। हालांकि हर एक तरह की निकासी के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बनाए गए हैं। साथ ही, सदस्य उमंग ऐप का उपयोग करके अपने पीएफ खाते को मोबाइल फोन के जरिए ट्रैक भी कर पाएंगे। उमंग ऐप आपको अपने पीएफ निकासी रिक्वेस्ट की स्थिति को ट्रैक करने की अनुमति देता है। आप नेविगेट करके और ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करके ऐप के भीतर अपने रिक्वेस्ट की प्रगति की जांच कर सकते हैं।

पैन आधार लिंक ना कराने पर होंगे ये नुकसान, नहीं भर पाएंगे आप इनकम टैक्स रिटर्न


कैसे काम करता है उमंग ऐप

सबसे पहले उमंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसके बाद ऐप खोलें और अपने आधार नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें। लॉग इन करने के बाद सर्विसेज लिस्ट से ईपीएफओ सर्विसेज को सेलेक्ट करें। आप जिस प्रकार की ईपीएफओ सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, उसका चयन करें। आप अपने पीएफ बैलेंस की जांच कर सकते हैं, दावा कर सकते हैं या अपने केवाईसी विवरण को अपडेट कर सकते हैं। लेन-देन पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

उमंग ऐप के जरिए ऐसे कर सकते हैं ट्रांजैक्शन

उमंग ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आधार नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करके सर्विसेज की लिस्ट में ईपीएफओ सर्विसेज को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद क्लेम का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको UAN नंबर और ओटीपी इंटर करना होगा। इसके बाद आपको जिस तरह का ट्रांजैक्शन करना है उसे सेलेक्ट करना होगा।

उमंग ऐप के जरिए ले सकते हैं ये सेवाएं

आप उमंग ऐप के जरिए अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। साथ ही आप उमंग ऐप के जरिए क्लेम भी कर पाएंगे। आप अपनी केवाईसी डिटेल भी अपडेट कर सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए पासबुक भी चेक की जा सकती है। साथ ही आप लाइफ सर्टिफिकेट भी जनरेट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।